देश की खबरें | दिल्ली चुनाव: केजरीवाल ने भाजपा पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गुंडागर्दी करने और ‘आप’ कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का सोमवार को आरोप लगाया तथा दावा किया कि दिल्ली पुलिस डरी हुई है और स्थिति से निपटने में असहाय है।

नयी दिल्ली, तीन फरवरी आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गुंडागर्दी करने और ‘आप’ कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का सोमवार को आरोप लगाया तथा दावा किया कि दिल्ली पुलिस डरी हुई है और स्थिति से निपटने में असहाय है।

केजरीवाल ने दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार पर भी निशाना साधा और उन पर निजी लाभ के लिए लोकतंत्र से समझौता करने का आरोप लगाया।

केजरीवाल ने पूछा, ‘‘सबसे बड़ा गुंडा कौन है जो इस देश के कानून से नहीं डरता? वह गुंडा कौन है जो पत्रकारों को गिरफ्तार कर रहा है और ‘आप’ कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों पर खुलेआम हमले कर रहा है? वह गुंडा कौन है जिससे दिल्ली पुलिस आदेश ले रही है और डरी हुई एवं असहाय महसूस कर रही है।’’

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘आप’ और भाजपा के शासन की तुलना करते हुए कहा, ‘‘एक तरफ एक पार्टी आम आदमी के 25,000 रुपये प्रति माह बचा रही है और दूसरी तरफ एक पार्टी गुंडागर्दी में लिप्त है।’’

सीईसी राजीव कुमार का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि सेवानिवृत्ति के बाद नौकरी पाने के लिए लोकतंत्र को खतरे में नहीं डालें। देश के भविष्य को दांव पर नहीं लगाएं।’’

दिल्ली में पांच फरवरी को चुनाव होने हैं। भाजपा राष्ट्रीय राजधानी में ‘आप’ के शासन को खत्म करने और कांग्रेस वापसी करने की कोशिश कर रही है।

चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी