देश की खबरें | दिल्ली आर्थिक अपराध शाखा ने 80 लाख रुपये की ठगी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने सालभर में निवेश राशि दोगुना करने का झूठा वादा कर 65 से अधिक लोगों को धोखा देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 20 फरवरी दिल्ली पुलिस ने सालभर में निवेश राशि दोगुना करने का झूठा वादा कर 65 से अधिक लोगों को धोखा देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने कहा कि आरोपी इंद्रजीत सिंह (55) ने लोगों से लगभग 80 लाख रुपये ठगे।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ईओडब्ल्यू) अमृता गुगुलोथ ने एक बयान में कहा, "आरोपी जहांगीरपुरी के महेंद्र पार्क का निवासी है और वह बड़े पैमाने पर पोंजी स्कीम चला रहा था। पीड़ित मनमीत सिंह की शिकायत के आधार पर आर्थिक अपराध शाखा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने उन्हें एक निजी फर्म के तहत धोखाधड़ी वाली योजनाओं में निवेश के लिए प्रलोभन किया।"

पुलिस ने कहा कि जांच से पता चला है कि इंद्रजीत ने फर्जी रसीदें जारी करके धन का दुरुपयोग किया और बाद में जब पीड़ितों ने अपने पैसे मांगे तो वह फरार हो गया।

आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों ने जांच में पाया कि इंद्रजीत ने एक ‘पोंजी’ स्कीम मॉडल का इस्तेमाल किया, जहां शुरुआती निवेशकों को नए निवेशकों के पैसे का इस्तेमाल कर भुगतान किया जाता था ताकि उनमें विश्वास पैदा हो सके।

शुरुआती भुगतान से उत्साहित होकर पीड़ितों ने अपने रिश्तेदारों को इस योजना से परिचित कराया, जिससे धोखाधड़ी और बढ़ गई।

पुलिस ने इंद्रजीत को 15 फरवरी को गिरफ्तार किया और जांच के लिए उसे पुलिस हिरासत में ले लिया गया।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\