देश की खबरें | आप के पूर्व विधायक को सात दिन की कैद की सजा के आदेश को दिल्ली की अदालत ने खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने 2014 में कथित तौर पर एक महिला से मारपीट के मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज कुमार को सुनाई गयी सात दिन की कैद की सजा के आदेश को खारिज कर दिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर दिल्ली की एक अदालत ने 2014 में कथित तौर पर एक महिला से मारपीट के मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज कुमार को सुनाई गयी सात दिन की कैद की सजा के आदेश को खारिज कर दिया है।

विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गीत ने फैसले के खिलाफ पूर्व विधायक की अपील पर निर्णय लेते हुए एक मजिस्ट्रेटी अदालत के आदेश को 22 दिसंबर को रद्द कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा अपील को स्वीकार किया जाता है और 13 अगस्त, 2019 के फैसले को रद्द किया जाता है जिसमें अपीलकर्ता मनोज कुमार को आईपीसी की धारा 352 के तहत अपराध का दोषी करार दिया गया और सजा सुनाये जाने के 17 अगस्त, 2019 के आदेश को भी खारिज किया जाता है।’’

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘अपीलकर्ता को आईपीसी की धारा 352 के तहत अपराध से बरी किया जाता है।’’

अभियोजन पक्ष के अनुसार महिला उस समय विधायक रहे कुमार के पास जल भराव से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए पहुंची थी। हालांकि कुमार ने महिला को उन्हें परेशान नहीं करने को कहा तथा उसे अनुचित तरीके से धक्का दे दिया।

मजिस्ट्रेटी अदालत ने कुमार को सजा सुनाते हुए कहा था कि विधायक एक जनसेवक होता है और उसकी जिम्मेदारी है कि उसके पास अपनी समस्याएं लेकर आने वालों के साथ निष्पक्ष और अच्छा बर्ताव करे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड