जरुरी जानकारी | दिल्ली की अदालत ने सुपरटेक चेयरमैन की अंतरिम जमानत बढ़ाने से इनकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक स्थानीय अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी सुपरटेक के चेयरमैन आर के अरोड़ा की अंतरिम जमानत बढ़ाने से इनकार कर दिया गया है।

नयी दिल्ली, 12 मई दिल्ली की एक स्थानीय अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी सुपरटेक के चेयरमैन आर के अरोड़ा की अंतरिम जमानत बढ़ाने से इनकार कर दिया गया है।

पिछले जून में गिरफ्तार किए गए अरोड़ा को 16 जनवरी से चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत दी गई थी।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेंदर कुमार जंगाला ने शुक्रवार को पारित एक आदेश में जेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि अरोड़ा को जरूरी चिकित्सा उपचार दिया जाए।

न्यायाधीश ने अरोड़ा को निर्देश दिया कि वह 13 मई को शाम पांच बजे तक जेल अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करें।

उन्होंने जेल अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि अरोड़ा को जरूरी दवाएं ले जाने की अनुमति दी जाए।

अरोड़ा ने अंतरिम जमानत की अवधि 90 दिन बढ़ाने की मांग की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\