देश की खबरें | दिल्ली की अदालत ने कपिल मिश्रा के वकील को चेतावनी देने के बाद मामला स्थगित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ आरोपों पर दलीलों को स्थगित कर दिया और उनके वकील को चेतावनी देते हुए भविष्य में सावधानी बरतने के लिए कहा।

नयी दिल्ली, सात जुलाई दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ आरोपों पर दलीलों को स्थगित कर दिया और उनके वकील को चेतावनी देते हुए भविष्य में सावधानी बरतने के लिए कहा।

मिश्रा के वकील ने स्थगन की मांग की थी। मिश्रा के खिलाफ अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वैभव चौरसिया उस मामले की सुनवाई कर रहे थे जिसका संबंध 23 जनवरी, 2020 को उनके ‘एक्स’ हैंडल से दिल्ली विधानसभा चुनाव से संबंधित आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने से है।

अदालत ने कहा, ‘‘वकील हिमांशु सेठी की ओर से स्थगन की मांग की गई है, जिसमें कहा गया है कि वरिष्ठ अधिवक्ता पवन नारंग (मिश्रा के वकील) अपनी व्यक्तिगत कठिनाई के कारण (सुनवाई में) उपस्थित नहीं हो सके। भविष्य में सावधानी बरतने की चेतावनी के साथ स्थगन की अनुमति दी जाती है। आरोपों पर आगे की जिरह 18 जुलाई को होगी।’’

इसने कहा कि दिल्ली पुलिस ने संबंधित एसीपी की दलीलों को ध्यान में रखते हुए एक अतिरिक्त पूरक आरोपपत्र दायर किया था, जिन्होंने कहा था कि जांच ‘सभी मामलों में’ समाप्त हो गई है।

अदालत ने कहा, ‘‘ट्विटर (अब एक्स) से प्राप्त जवाब को अतिरिक्त पूरक आरोपपत्र के साथ-साथ अन्य दस्तावेजों के साथ दायर किया गया है। आरोपों पर लिखित दलीलें दायर की गई हैं।’’

इसने मिश्रा के खिलाफ जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 125 (चुनाव के सिलसिले में विभिन्न वर्गों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत अपराध का संज्ञान लिया।

विशेष अदालत ने ‘आपत्तिजनक बयान’ देने और 2020 में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए समन जारी करने के खिलाफ मिश्रा की याचिका सात मार्च को खारिज कर दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज