देश की खबरें | दिल्ली: अदालत ने दिया एक फैशन डिजाइनर के कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने पुलिस को फैशन डिजाइनर पल्लवी मोहन के दो पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर दिल्ली की एक अदालत ने पुलिस को फैशन डिजाइनर पल्लवी मोहन के दो पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।

फैशन डिजाइनर के कर्मचारियों पर आरोप हैं कि उन्होंने समानांतर व्यवसाय संचालित किया और अपने उत्पादों को बेचने के लिए फैशन डिजाइनर के ब्रांड का नाम और ग्राहकों का इस्तेमाल किया।

न्यायिक मजिस्ट्रेट अक्षय शर्मा ने पुलिस को मोहन के स्वामित्व वाली 'नॉट सो सीरियस ट्रेडिंग एलएलपी' की शिकायत पर मामला दर्ज करने का निर्देश दिया।

न्यायाधीश ने कंपनी की ओर से अधिवक्ता सुमित गहलोत और निखिल भल्ला की दलीलों को स्वीकार किया कि प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध किया गया है।

न्यायाधीश ने चार अक्टूबर को पारित आदेश में कहा,‘‘ आरोपी मनु उनियाल और सुरेंद्र कुमार ने आपराधिक विश्वासघात का संज्ञेय अपराध किया है। इसके अलावा, अदालत का मानना है कि उचित जांच आवश्यक है...।’’

न्यायाधीश ने ओखला औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने के प्रभारी को मामले में प्राथमिकी दर्ज करने और सुनवाई की अगली तारीख यानी 18 अक्टूबर को अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने मोहन के ग्राहकों से गुप्त रूप से ऑर्डर स्वीकार किए।

मोहन ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस में शिकायत के बावजूद कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Viral Video From Pakistan: कंगाल पाकिस्तान के पंजाब में गटर के ढक्कन चोरी से सरकार परेशान, मरियम नवाज़ बोलीं, रोकने के लिए लाया जाएगा कड़ा कानून, होगी 10 साल की जेल

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Preview: पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Rose Day 2026 Messages: हैप्पी रोज डे! अपने पार्टनर संग शेयर करें ये प्यार भरे हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, GIF Greetings और Photo SMS

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड के बीच कल खेला जाएगा टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\