देश की खबरें | दिल्ली की अदालत ने आप नेता मानहानि मामले में बांसुरी स्वराज को जवाब देने का ‘आखिरी मौका’ दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज को आम आदमी पार्टी (आप) नेता सत्येंद्र जैन द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि मामले में जवाब देने के लिए “अंतिम अवसर” दिया।

नयी दिल्ली, 14 मई दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज को आम आदमी पार्टी (आप) नेता सत्येंद्र जैन द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि मामले में जवाब देने के लिए “अंतिम अवसर” दिया।

जैन ने स्वराज के खिलाफ उनकी शिकायत पर संज्ञान लेने से इनकार करने वाले अधीनस्थ अदालत के आदेश को चुनौती दी है।

विशेष न्यायाधीश जितेन्द्र सिंह ने उन्हें सुनवाई की अगली तारीख 3 जून तक अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। सिंह ने 22 मार्च को स्वराज को नोटिस जारी किया था।

भाजपा नेता की ओर से पेश वकील द्वारा समय मांगे जाने के बाद न्यायाधीश ने यह आदेश पारित किया।

न्यायाधीश ने कहा, “प्रतिवादी के वकील ने तत्काल पुनरीक्षण याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए कुछ समय मांगा। सुनवाई हुई। प्रतिवादी को जवाब दाखिल करने के लिए अंतिम अवसर दिया जा रहा है। इसे अगली सुनवाई की तारीख पर विपक्षी पक्ष को अग्रिम प्रति के साथ दाखिल किया जाए। तदनुसार, मामला स्थगित किया जाता है। (मामले को) उत्तर और जिरह के लिए 3 जून, 2025 को सूचीबद्ध किया जाए।”

अधीनस्थ अदालत ने 20 फरवरी को जैन द्वारा स्वराज के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि की शिकायत को खारिज कर दिया था और मामले का संज्ञान लेने से इनकार कर दिया था।

आपराधिक मानहानि के लिए अधिकतम दो वर्ष के कारावास की सजा का प्रावधान है।

जैन ने स्वराज पर पांच अक्टूबर 2023 को एक टीवी चैनल पर साक्षात्कार के दौरान उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया, जिसे उन्होंने दावा किया कि लाखों लोगों ने देखा था।

उन्होंने कहा कि स्वराज ने झूठा दावा किया है कि उनके घर से 3 करोड़ रुपये के अलावा 1.8 किलोग्राम सोना और सोने के 133 सिक्के बरामद हुए हैं।

जैन ने अपनी शिकायत में कहा कि स्वराज ने यह टिप्पणी उन्हें बदनाम करने और अनुचित राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए की थी।

जैन ने कहा कि स्वराज ने उन्हें “भ्रष्ट” और “धोखेबाज” कहकर उनकी मानहानि की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\