देश की खबरें | दिल्ली की अदालत ने दहेज हत्या, क्रूरता के मामले में एक व्यक्ति और उसके परिवार को बरी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. क्रूरता और दहेज हत्या के एक मामले की सुनवाई कर रही दिल्ली की एक अदालत ने यह कहते हुए एक व्यक्ति और उसके परिवार को बरी कर दिया कि अभियोजन पक्ष यह बात साबित नहीं कर पाया कि महिला ने आत्महत्या की थी।

नयी दिल्ली, आठ फरवरी क्रूरता और दहेज हत्या के एक मामले की सुनवाई कर रही दिल्ली की एक अदालत ने यह कहते हुए एक व्यक्ति और उसके परिवार को बरी कर दिया कि अभियोजन पक्ष यह बात साबित नहीं कर पाया कि महिला ने आत्महत्या की थी।

अदालत ने यह भी कहा कि इस बात का भी कोई तथ्य नहीं है कि दहेज के लिए महिला के साथ क्रूरता की गई।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पंकज अरोड़ा, महिला के पति प्रताप सिंह, सास भगवती देवी तथा ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज मामले की सुनवाई कर रहे थे।

अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया कि अगस्त 2017 में नीतू संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई थी और यह भी आरोप लगाया गया कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।

अदालत ने 31 जनवरी को दिए गए आदेश में कहा कि अभियोजन पक्ष नीतू की मौत का कारण साबित नहीं कर पाया।

अदालत ने कहा, ‘‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि विसरा रिपोर्ट के अभाव में मौत के कारण को लेकर राय लंबित रखी गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, महिला के शरीर पर मौत से पहले चोट के कोई निशाना नहीं मिले। यह साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है कि यह आत्महत्या का मामला था।’’

अदालत ने कहा कि मृतका के पिता ने आरोप लगाया था कि मई 2014 में शादी के तुरंत बाद नीतू को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा जिसके बाद सोनिया विहार पुलिस थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई।

अदालत ने इस बात पर गौर किया कि मामले के मुख्य गवाह ने अपने बयान से पलटते हुए कहा कि नीतू बचपन से ही मिर्गी के दौरे पड़ते थे और उसे दहेज के लिए परेशान नहीं किया गया था। मुख्य गवाहों में महिला के पिता, माता और भाई शामिल हैं।

इसने कहा कि मृतका के पिता ने यहां तक ​​कहा कि ‘‘उन्होंने अपनी बेटी और उसके ससुराल वालों के बीच झगड़े के बारे में कभी नहीं सुना’’।

अदालत ने आरोपियों को बरी करते हुए कहा कि इसलिए, रिकॉर्ड पर उपलब्ध सामग्री के आधार पर अभियोजन पक्ष का मामला संदिग्ध हो जाता है और संदेह का लाभ निश्चित तौर पर आरोपियों को मिलता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengal 2nd phase polls: दूसरे चरण के लिए चुनाव आयोग ने नियुक्त किए 11 अतिरिक्त पुलिस पर्यवेक्षक, डायमंड हार्बर के 5 बड़े अधिकारी निलंबित

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

बिहार के सारण में खूनी संघर्ष: वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकू गोदकर हत्या, तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं