देश की खबरें | दिल्ली की मुख्यमंत्री ने आदित्यनाथ से यमुना डूब क्षेत्र में अवैध रेत खनन पर रोक लगाने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उनसे दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर यमुना के डूब क्षेत्र में अवैध रेत खनन रोकने का आग्रह किया।

नयी दिल्ली, सात जुलाई दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उनसे दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर यमुना के डूब क्षेत्र में अवैध रेत खनन रोकने का आग्रह किया।

गुप्ता ने कहा कि इससे नदी के तटबंध कमजोर हो रहे हैं और बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है।

उन्होंने पत्र में लिखा कि यह गंभीर पारिस्थितिक क्षति का कारण भी बन रहा है।

गुप्ता ने आदित्यनाथ के साथ इस मुद्दे पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण की चिंताओं को भी साझा किया और कहा कि अधिकरण राज्यों के बीच समन्वय स्थापित करने और नियमों को सख्ती से लागू करते हुए अवैध रेत खनन को रोकना चाहता है।

यमुना के डूब क्षेत्र में अवैध रेत खनन का ब्यौरा साझा करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक गंभीर समस्या का कारण बन सकता है और नदी के किनारे रहने वाले लोगों के जीवन को प्रभावित कर सकता है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि अवैध रेत खनन एक अंतरराज्यीय मुद्दा है और उन्होंने इस पर रोक लगाने के लिए उत्तर प्रदेश तथा दिल्ली को शामिल करते हुए एक संयुक्त और समन्वित प्रवर्तन प्रणाली तैयार करने पर जोर दिया।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सहयोग से इस समस्या का प्रभावी समाधान निकाले जाने की उम्मीद व्यक्त की।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘दिल्ली की मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को संयुक्त अंतर-राज्यीय सीमांकन करने का निर्देश देने का आग्रह किया ताकि दोनों राज्यों के समन्वित प्रयासों के माध्यम से पारिस्थितिक संतुलन को प्रभावी ढंग से सुरक्षित रखा जा सके।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Deepika Padukone To Shoot ‘Intense Action Sequence’: दूसरी प्रेग्नेंसी में भी नहीं थमी दीपिका पादुकोण की रफ्तार, ‘राका’ में करेंगी हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड