देश की खबरें | दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पुष्प वर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क क्षेत्र स्थित श्यामगिरी बाबा मंदिर में कांवड़ियों का स्वागत पुष्प वर्षा से किया। एक बयान में यह जानकारी दी गई।
नयी दिल्ली, 22 जुलाई दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क क्षेत्र स्थित श्यामगिरी बाबा मंदिर में कांवड़ियों का स्वागत पुष्प वर्षा से किया। एक बयान में यह जानकारी दी गई।
संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा के साथ गुप्ता ने पवित्र ‘श्रावण’ महीने के दौरान भगवान शिव के मंदिरों में जलाभिषेक के लिए जल लेकर जा रही महिला कांवड़ यात्रियों के माथे पर तिलक भी लगाया।
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार कांवड़ियों की सेवक है। कांवड़िये प्रशासन के लिए जिम्मेदारी और आशीर्वाद दोनों हैं।
औपचारिक स्वागत के अलावा, मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा मार्ग का गहन निरीक्षण किया, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों को पूरे मार्ग की सुरक्षा समेत सुव्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने इस वर्ष यात्रा को सभी श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, अधिक व्यवस्थित और आरामदायक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।
सरकार ने कांवड़ शिविर लगाने की अनुमति देने और वहां बिजली, भोजन, पेयजल, दवाइयां तथा स्वच्छता जैसी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के लिए कई कदम उठाए हैं। सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए शिविर लगाने के मकसद से कांवड़ समितियों को वित्तीय सहायता भी प्रदान की है।
मिश्रा ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का उत्सव है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा दिल्ली में भक्ति, सेवा और सम्मानजनक शासन का एक उदाहरण बनकर उभरी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)