खेल की खबरें | दिल्ली बुल्स की डेक्कन ग्लैडीएटर्स पर आसान जीत, वारियर्स भी जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिल्ली बुल्स ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से अबुधाबी टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट में डेक्कन ग्लैडीएटर्स पर 11 गेंद शेष रहते हुए आसान जीत दर्ज की।

अबुधाबी, दो फरवरी दिल्ली बुल्स ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से अबुधाबी टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट में डेक्कन ग्लैडीएटर्स पर 11 गेंद शेष रहते हुए आसान जीत दर्ज की।

डेक्कन ग्लैडीएटर्स ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर कप्तान कीरेन पोलार्ड (18 गेंदों पर 47 रन, चार चौके, चार छक्के) की तूफानी पारी से सात विकेट पर 118 रन बनाये।

दिल्ली बुल्स ने 8.1 ओवर में दो विकेट पर 122 रन बनाकर जीत दर्ज की। उसकी तरफ से सलामी बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज ने 20 गेंदों पर 47, इविन लुईस ने 14 गेंदों पर 35 और शेरफेन रदरफोर्ड ने 13 गेंदों पर नाबाद 28 रन बनाये।

एक अन्य मैच में वसीम मुहम्मद के अर्धशतक मदद से नार्दन वारियर्स ने टीम अबुधाबी पर आठ विकेट से जीत दर्ज की।

टीम अबुधाबी ने जो क्लार्क (नाबाद 50), कप्तान ल्यूक राइट (33) और बेन डकेट (नाबाद 31) की पारियों से शुरुआती झटकों से उबरकर तीन विकेट पर 123 रन बनाये।

वारियर्स ने यूएई के घरेलू क्रिकेटर वसीम मुहम्मद के 34 गेंदों पर 76 रन और लेंडल सिमन्स (25 गेंदों पर नाबाद 37) के साथ उनकी पहले विकेट के लिये 121 रन की साझेदारी के दम पर अंतिम गेंद पर लक्ष्य हासिल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट