खेल की खबरें | दिल्ली के गेंदबाजों ने चेन्नई को 136 रन पर रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में सोमवार को पांच विकेट पर 136 रन पर रोक दिया ।

दुबई, चार अक्टूबर दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में सोमवार को पांच विकेट पर 136 रन पर रोक दिया ।

अंबाती रायुडू ने 43 गेंद में 55 रन बनाये लेकिन बाकी बल्लेबाज नहीं चल सके । उन्होंने पारी के 19वें ओवर में एनरिच नोर्किया को चौका और छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया । इस ओवर में चेन्नई ने 14 रन बनाये ।

तेज गेंदबाज आवेश खान ने हालांकि आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ चार रन दिये । उन्होंने एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी (18) का विकेट भी लिया ।

रायुडू ने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाये ।

दिल्ली के गेंदबाजों की शुरूआत खराब रही जब नोर्किया ने पहले ओवर में 16 रन दे दिये जिनमें से नौ रन लेग बाय के थे । ऋषभ पंत विकेट के पीछे डाइव लगाकर भी गेंद नहीं रोक सके ।

चेन्नई को अब तक शानदार शुरूआत देने वाले सलामी बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसी आज बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे । गायकवाड़ को पगबाधा आउट दिया गया था लेकिन रिव्यू लेने के बाद फैसला बदला गया । डु प्लेसी ने आवेश को दो चौके लगाये । चेन्नई ने पहले दो ओवर में 26 रन बना लिये थे ।

इसके बाद स्पिनर अक्षर पटेल ने डु प्लेसी को मिडविकेट पर श्रेयस अय्यर के हाथों लपकवाया । वहीं गायकवाड़ पांचवें ओवर में पूल शॉट खेलने के प्रयास में चूके और नोर्किया की गेंद पर रविचंद्रन अश्विन को कैच दे बैठे ।

पावरप्ले के छठे ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर दो विकेट पर 28 रन था । दस ओवर में चेन्नई ने चार विकेट पर 69 रन बनाये लेकिन अक्षर ने मोईन अली और अश्विन ने सुरेश रैना की जगह खेल रहे रॉबिन उथप्पा को आउट किया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\