देश की खबरें | किसान कृषि कानूनों पर विपक्ष के हमले के जवाब में दिल्ली भाजपा करेगी ट्रैक्टर पूजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली प्रदेश भाजपा हाल में संसद से पारित किए गए कृषि कानूनों पर विपक्ष के हमलों के जवाब में ट्रैक्टर पूजा और रैलियां करेंगी। साथ में शहर के ग्रामीण इलाकों के किसानों से भी संपर्क करेगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर दिल्ली प्रदेश भाजपा हाल में संसद से पारित किए गए कृषि कानूनों पर विपक्ष के हमलों के जवाब में ट्रैक्टर पूजा और रैलियां करेंगी। साथ में शहर के ग्रामीण इलाकों के किसानों से भी संपर्क करेगी।

पार्टी नेताओं ने बताया कि 15 अक्टूबर तक 365 गांवों को कवर करने वाले अभियान की तैयारियों पर शनिवार को नव नियुक्ति पदाधिकारियों की बैठक में चर्चा की गई।

यह भी पढ़े | Balrampur Gangrape Case: हाथरस के बाद बलरामपुर पहुंचे अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और ADG प्रशांत कुमार, गैंगरेप पीड़िता के परिवार को दिलाया न्याय का भरोसा.

दिल्ली प्रदेश भाजपा के महासचिव और अभियान के संयोजक कुलजीत चहल ने बताया, "मोदी सरकार द्वारा हाल में पारित विधेयकों को लेकर कांग्रेस और अन्य पार्टियां कैसे किसानों को गुमराह कर रही हैं, उसका पर्दाफाश करने के लिए ट्रैक्टर पूजा और ट्रैक्टर रैलियां अहम हिस्सा होंगी। "

"किसान विरोधी " कृषि कानूनों के खिलाफ "सांकेतिक रूप " से सोमवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इंडिया गेट पर एक ट्रैक्टर फूंक दिया था।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: राहुल-प्रियंका गांधी के हाथरस जाने के दौरान हंगामा करने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज.

दिल्ली पुलिस ने इस बाबत पंजाब युवा कांग्रेस के प्रमुख बीरेंद्र सिंह ढिल्लों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

भाजपा ने कांग्रेस पर माहौल को दूषित करने और ट्रैक्टर जलाकर किसानों को बदनाम करने का आरोप लगाया है।

चहल ने कहा, " ट्रैक्टर पूजा करके और रैलियों से हम दिखाएंगे कि ट्रैक्टर किसानों की समृद्धि का स्रोत है और कांग्रेसियों को उनकी भलाई के लिए कोई चिंता नहीं है।"

पंजाब और हरियाणा में किसानों के प्रदर्शन के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 27 सितंबर को तीन विवादित कृषि विधेयकों को अपनी मंजूरी दे दी।

प्रदेश भाजपा के सांसद और विधायकों समेत पार्टी नेता घर-घर संपर्क अभियान और ग्रामीण इलाकों में छोटी सभाओं के जरिए किसानों से संपर्क कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\