देश की खबरें | दिल्ली विधानसभा चुनाव: आप ने 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपने 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।

नयी दिल्ली, 21 नवंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपने 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस से हाल ही में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप में शामिल हुए छह नेताओं के नाम भी सूची में शामिल हैं।

ब्रह्म सिंह तंवर (छतरपुर), अनिल झा (किरारी), बी बी त्यागी (लक्ष्मी नगर) हाल ही में भाजपा छोड़कर आप में शामिल हुए थे, जबकि जुबैर चौधरी (सीलमपुर), वीर सिंह धींगान (सीमापुरी) और सुमेश शौकीन (मटियाला) कांग्रेस छोड़ने के बाद आप में शामिल हो गए थे।

जिन अन्य उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है उनमें सरिता सिंह (रोहतास नगर), रामसिंह नेता जी (बदरपुर), गौरव शर्मा (घोंडा), मनोज त्यागी (करावल नगर) और दीपक सिंघल (विश्वास नगर) का नाम शामिल है।

पार्टी संयोजक केजरीवाल की अध्यक्षता में आप की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक के बाद इन नामों की घोषणा की गई।

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए फरवरी 2025 में चुनाव होने हैं। 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\