Delhi: सरकारी आवासीय कॉलोनी के पुनर्विकास के लिए 632 पेड़ों को स्थानांतरित करने की मंजूरी

दिल्ली वन विभाग ने दक्षिण दिल्ली के कस्तूरबा नगर में एक सरकारी आवासीय कॉलोनी के पुनर्विकास के लिए 32 पेड़ों को गिराने और अन्य 632 पेड़ों को स्थानांतरित करने की मंजूरी दे दी है।

प्रतीकात्मक फोटो (Photo: IANS)

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर : दिल्ली वन विभाग ने दक्षिण दिल्ली के कस्तूरबा नगर में एक सरकारी आवासीय कॉलोनी के पुनर्विकास के लिए 32 पेड़ों को गिराने और अन्य 632 पेड़ों को स्थानांतरित करने की मंजूरी दे दी है. जिन 32 पेड़ों को गिराया जाएगा उनमें से 13 सूखे पेड़ हैं.

वन विभाग ने, विकास कार्य करने वाली एजेंसी केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) को सात साल की अवधि में क्षतिपूर्ति के तौर पर पौधारोपण करने और उनकी देखरेख करने के लिए 3.71 करोड़ रुपये जमा करने को कहा है. क्षतिपूर्ति पौधारोपण के तहत रोहिणी में उत्सव मार्ग पर नीम, अमलतास, पीपल, पिल्खान, गूलर, बरगद, देसी कीकर और अर्जुन के कुल 6,510 पौधे रोपे जाएंगे. यह भी पढ़ें : दिल्ली में पत्नी और सास की हत्या के आरोपी को हिरासत में लिया गया

पिछले वर्ष दिसंबर में अधिसूचित एक नीति के मुताबिक विकास कार्य से संबंधित एजेंसियों को प्रभावित पेड़ों में से कम से कम 80 फीसदी को स्थानांतरित करना होता है. गिराए गए प्रत्येक पेड़ के एवज में दस पौधों का रोपण करना अनिवार्य होता है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Gold Rate Today, April 17, 2026: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में क्या हैं सोने के दाम? चेक करें 22K और 24K की कीमतें

Heatwave Alert: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का अलर्ट, 40 डिग्री के पार जाएगा पारा, प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता