देश की खबरें | दिल्ली: फिल्मों के सेट पर लाइट तकनीशियन का काम करने वाले युवक ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्मों में सेट पर लाइट तकनीशियन के तौर पर काम करने वाले 22 वर्षीय एक युवक ने शनिवार सुबह दक्षिणी दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में एक इमारत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 21 जून फिल्मों में सेट पर लाइट तकनीशियन के तौर पर काम करने वाले 22 वर्षीय एक युवक ने शनिवार सुबह दक्षिणी दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में एक इमारत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मैदानगढ़ी से सुबह के समय पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को सूचना मिली कि राज प्रसाद नाम के एक युवक ने एक इमारत से छलांग लगा दी और ऐसा प्रतीत होता है कि उसने आत्महत्या की है।

मैदानगढ़ी थाने से एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा और पाया कि युवक बेहोश पड़ा हुआ है।

पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान छतरपुर के सुमन चौक निवासी राज के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तराखंड के रुद्रपुर का रहने वाला था।

अधिकारी ने बताया, “प्रारंभिक जांच में पता चला कि प्रसाद फिल्मों में सेट पर लाइट तकनीशियन के रूप में काम करता था। उसके परिवार को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।”

उन्होंने बताया कि अपराध टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए।

अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया और कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे संभावित परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर मौजूद लोगों और परिचितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\