देश की खबरें | दिल्ली : दृष्टिबाधित व्यक्ति की हत्या के आरोप में 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पश्चिमी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में एक दृष्टिबाधित व्यक्ति पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या करने के आरोप में 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर उत्तर पश्चिमी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में एक दृष्टिबाधित व्यक्ति पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या करने के आरोप में 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान इमरान के रूप में की गयी है। इमरान एक स्थानीय दुकान में बढ़ई के रूप में काम करता है और उसे नशा करने की लत भी है। यह घटना उस समय हुई जब दृष्टिबाधित व्यक्ति एक अन्य दृष्टिबाधित महिला के साथ सड़क से गुजर रहा था कि तभी इमरान उससे टकरा कर गिर गया। इस पर इमरान ने दोनों को गालियां देना शुरू कर दिया। दृष्टिबाधित व्यक्ति और उसकी महिला साथी ने जब आपत्ति जताई तो इमरान ने एक पत्थर से दृष्टिबाधित व्यक्ति पर हमला कर दिया।

पुलिस को छह अक्टूबर को एक सूचना मिली की एक युवक ने दृष्टिबाधित व्यक्ति पर पत्थर से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सुल्तानपुरी बस टर्मिनल के पास घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल व्यक्ति को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया है। गंभीर रूप से घायल दृष्टिबाधित व्यक्ति की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के निवासी राधेश्याम के रूप में की गयी है। एक दुकान चलाने वाले राधेश्याम को सिर में गंभीर चोट आई थी।

बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह के मुताबिक इस मामले में आरोपी इमरान (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है। इमरान अमन विहार में रहता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Namibia, 2nd ODI Match Namibia Cricket Ground Pitch Report: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? दूसरे वनडे से पहले जानें पिच रिपोर्ट

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी