देश की खबरें | राज्यपाल मिश्र से न्यायमूर्ति मदन लोकुर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से बुधवार को राजभवन में उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति मदन बी. लोकुर के नेतृत्व में जेल अनुसंधान से जुड़े एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
जयपुर, 25 जनवरी राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से बुधवार को राजभवन में उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति मदन बी. लोकुर के नेतृत्व में जेल अनुसंधान से जुड़े एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
एक सरकारी बयान के अनुसार प्रतिनिधिमंडल में पूर्व पुलिस महानिदेशक अजीत सिंह, ‘प्रिजन एड प्लस एक्शन रिसर्च संस्था’ की संस्थापक स्मिता चक्रवर्ती एवं संस्था की ट्रस्टी सुष्मिता घोष शामिल थे।
प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से बंदियों में व्यवहारगत बदलाव के लिए खुली जेल की उपयोगिता सहित कारागृह सुधारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
उन्होंने राज्यपाल को 65 वर्ष से अधिक पुरानी सांगानेर खुली जेल में बंदियों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी।
मिश्र ने उन्हें राजभवन में निर्मित संविधान उद्यान और इसकी विशेषताओं के बारे में बताया।
इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने संविधान उद्यान का भ्रमण कर यहां संविधान से जुड़े शिल्प और सांस्कृतिक पक्ष का अवलोकन किया।
कुंज पृथ्वी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)