देश की खबरें | ठाणे में कई वाहनों की चोरी के आरोप में डिग्री धारक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में शराब पीने के लिए पैसे जुटाने के वास्ते कई ऑटो चुराने के आरोप में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी में ‘डाटा एंट्री ऑपरेटर’ के पद पर काम कर चुके एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे, 10 अप्रैल महाराष्ट्र के ठाणे शहर में शराब पीने के लिए पैसे जुटाने के वास्ते कई ऑटो चुराने के आरोप में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी में ‘डाटा एंट्री ऑपरेटर’ के पद पर काम कर चुके एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नौपाड़ा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अभय महाजन ने बताया कि आरोपी ने ‘कॉमर्स’ में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है और वह दुबई हवाई अड्डे पर वाहन चालक के तौर पर भी काम कर चुका है। उसने ‘यूट्यूब और ‘व्हाट्सऐप’ जैसे सोशल मीडिया मंचों पर उपलब्ध जानकारी से चोरी के तरीके सीखे थे।

अधिकारी ने बताया कि यह व्यक्ति ऑटो-रिक्शा चुराकर उसका ईंधन खत्म होने तक उसे चलाता था और ईंधन खत्म होने पर रिक्शे को वहीं छोड़ देता था। रिक्शा चलाकर इकट्ठा किए गए किराए से वह अपने लिए शराब खरीदता था।

अधिकारी के अनुसार, कुछ समय पहले आरोपी की पत्नी उसे छोड़कर चले गई थी, जिसके कारण वह तनाव में रहने लगा और शराब पीने का आदी हो गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के चार ऑटो-रिक्शा, एक मोटरसाइकिल और 3.30 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं।

शहर के नौपाड़ा इलाके में एक ऑटो-रिक्शे के अचानक गुम होने की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और घटनास्थल समेत अन्य मार्गों के आसपास के 70 से 80 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।

अधिकारी ने बताया कि इससे मुंब्रा इलाके के निवासी आरोपी की पहचान हो गई।

पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि आरोपी एक और ऑटो रिक्शा चोरी करने के इरादे से फिर से नौपाड़ा इलाके में आने की योजना बना रहा है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने योजना बनाकर आरोपी को पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नौपाड़ा, वागले एस्टेट और राबोडी सहित शहर के विभिन्न इलाकों से ऑटो रिक्शा चुराता रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें