देश की खबरें | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार से दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

लखनऊ, 11 जुलाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भाजपा लखनऊ महानगर इकाई के अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय यात्रा पर पूर्वाह्न 11 बजे लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरेंगे, जहां से वह सीधे ऐशबाग स्थित रामलीला मैदान जाएंगे।

उन्होंने बताया कि यहां सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पदाधिकारी ने बताया कि संवाद कार्यक्रम के बाद रक्षा मंत्री अपराह्न 12 बजकर 45 मिनट पर किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) पहुंचेंगे, जहां वह गांधी वार्ड में भर्ती विधान परिषद के पूर्व सदस्य विंध्यवासिनी कुमार से मिलकर उनका हाल-चाल जानेंगे।

उन्होंने बताया कि सिंह शाम चार बजे श्री कालीजी मंदिर परिसर में नवनिर्मित ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे और इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे निरालानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में भाग लेंगे।

द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री अगले दिन रविवार दोपहर 12 बजे नेशनल पीजी कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्ता की मूर्ति का अनावरण करेंगे और उनके सम्मान में डाक टिकट जारी करेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के बाद सिंह अपराह्न एक बजे लखनऊ हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करेंगे और डेढ़ बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\