खेल की खबरें | गत चैंपियन नडाल फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी स्पेन के नडाल को 6-4, 6-4, 6-2 की जीत के दौरान अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा।
दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी स्पेन के नडाल को 6-4, 6-4, 6-2 की जीत के दौरान अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा।
दूसरे वरीय नडाल रोलां गैरो पर अपने रिकॉर्ड में सुधार करने वाले 13वें और रोजर फेडरर के कुल 20 ग्रैंडस्लैम खिताब के रिकॉर्ड की बराबरी करने के इरादे से उतरे हैं।
यह भी पढ़े | RCB vs MI 10th IPL Match 2020: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियंस का मैच पहुंचा सुपर ओवर में.
नडाल को पहले दो सेट में ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं करना पड़ा लेकिन तीसरे सेट की शुरुआत में वह 15-40 से पिछड़ रहे थे। उन्होंने एक ब्रेक प्वाइंट बचाया लेकिन फिर बाहर शॉट मारकर अपनी सर्विस गंवा दी।
गेरासिमोव ने 2-2 के स्कोर पर कई मिनट का मेडिकल टाइमआउट लिया। कोर्ट पर गिरने के बाद उनके दायें पैर का उपचार किया गया। उनके पैर पर काफी पट्टियां बांधी गई और इससे उनकी मूवमेंट पर भी असर पड़ा।
नडाल ने अपनी सर्विस पर पहले ही मैच प्वाइंट पर मुकाबला जीत लिया जब गेरासिमोव ने शॉट नेट पर मार दिया।
दूसरे वरीय नडाल अगले दौर में अमेरिका के मैकेंजी मैकडोनाल्ड से भिड़ेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)