देश की खबरें | बच्ची से बलात्कार-हत्या मामले में बचाव पक्ष के वकीलों ने अपना नाम वापस लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ठाणे जिले के कल्याण की 12 वर्षीय लड़की के बलात्कार और हत्या मामले में सह-आरोपी साक्षी गवली के वकीलों ने शुक्रवार को लोगों के गुस्से का हवाला देते हुए मामले से अपना नाम वापस ले लिया।

ठाणे, तीन जनवरी ठाणे जिले के कल्याण की 12 वर्षीय लड़की के बलात्कार और हत्या मामले में सह-आरोपी साक्षी गवली के वकीलों ने शुक्रवार को लोगों के गुस्से का हवाला देते हुए मामले से अपना नाम वापस ले लिया।

इस मामले में साक्षी का पति विशाल गवली मुख्य आरोपी है।

अधिवक्ता प्रियेश सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में घोषणा की कि वह और उनके सहयोगी याचिका वापस ले रहे हैं।

सिंह ने कहा, "हालांकि हमने इस मामले को न्यायिक कर्तव्य के रूप में लिया है, लेकिन प्रबल सामाजिक भावना को देखते हुए हमारा मानना ​​है कि साक्षी गवली का प्रतिनिधित्व करना हमारे लिए उचित नहीं है।"

उन्होंने कहा कि यह निर्णय स्वैच्छिक था और किसी बाहरी दबाव में नहीं लिया गया था।

विशाल गवली का प्रतिनिधित्व उसके वकील कर रहे हैं।

इस बीच केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने शुक्रवार को कल्याण में पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी तथा आरोपी के घर को नगर निगम ध्वस्त कर देगा जिसे पहले ही खतरनाक घोषित किया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार विशाल गवली ने अपनी पत्नी की मदद से 23 दिसंबर को कल्याण के चक्की नाका इलाके से लड़की का कथित तौर पर अपहरण किया। इस दौरान वह अपने घर के बाहर खेल रही थी। विशाल ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी।

फिलहाल दोनों पुलिस हिरासत में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस