देश की खबरें | करणपुर सीट पर हार भाजपा के लिए सबक: डोटासरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने करणपुर विधानसभा सीट पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार को लेकर कटाक्ष करते हुए बुधवार को कहा कि यह उसके लिए सबक है।

जयपुर, 10 जनवरी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने करणपुर विधानसभा सीट पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार को लेकर कटाक्ष करते हुए बुधवार को कहा कि यह उसके लिए सबक है।

गंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी रुपिन्दर सिंह कुन्नर ने भाजपा उम्मीदवार सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी को 11,283 मतों से शिकस्त दी है।

डोटासरा ने कहा कि एक महीने से ज्यादा समय हो गया लेकिन राज्य की भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया।

उन्होंने कहा, "सरकार ने केवल हमारी योजनाओं के नाम बदले हैं, हमारी योजनाओं को कमजोर किया है और जिन लोगों को हमारी कांग्रेस सरकार ने रोजगार दिया था, उन्हें हटा दिया गया है। इसने झूठे वादे किए और लोगों में धार्मिक उन्माद फैलाकर वोट बटोरे।"

डोटासरा ने कहा, 'करणपुर विधानसभा में सरकार और भाजपा के यह प्रयास कामयाब नहीं हुए। जनता ने इनको आइना दिखा दिया कि हमसे गलती हो गयी कि दिसंबर में आपको (भाजपा) को जनादेश दे दिया। आप तो जनता के निर्णय के मुताबिक नहीं चल रहे हो .. आप तो दिल्ली से जो पर्ची आती है उसके हिसाब से चलते हो।'

कांग्रेस नेता ने कहा,' इस पर्ची सरकार को नकारने का काम इतनी जल्दी राजस्थान की जनता ने, करणपुर की जनता ने किया है जो इनके (भाजपा के) लिये सबक है.. आगे से जनता के मुद्दो पर काम करें.. जनता की जो भावनाएं है उनके अनुरूप काम करें.. यहीं हम इनसे आशा और अपेक्षा करते है।'

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी