खेल की खबरें | मिश्रित युगल वर्ग में जाधव के साथ उतरेंगी दीपिका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दीपिका कुमारी तोक्यो ओलंपिक तीरंदाजी मिश्रित युगल स्पर्धा में अपने पति और अनुभवी तीरंदाज अतनु दास की बजाय प्रवीण जाधव के साथ उतरेगी । शुक्रवार को क्वालीफिकेशन दौर के प्रदर्शन के आधार पर यह फैसला लिया गया ।

तोक्यो , 23 जुलाई दीपिका कुमारी तोक्यो ओलंपिक तीरंदाजी मिश्रित युगल स्पर्धा में अपने पति और अनुभवी तीरंदाज अतनु दास की बजाय प्रवीण जाधव के साथ उतरेगी । शुक्रवार को क्वालीफिकेशन दौर के प्रदर्शन के आधार पर यह फैसला लिया गया ।

मिश्रित युगल स्पर्धा ओलंपिक में पहली बार खेली जा रही है और इसे भारत की पदक उम्मीद में से एक माना जा रहा है ।

जाधव और दीपिका के संयुक्त स्कोर के आधार पर मिश्रित युगल में भारत को नौवीं रैंकिंग मिली है ।

भारत के पास दास और दीपिका का नाम भेजने का विकल्प था जिन्होंने पेरिस विश्व कप में साथ में स्वर्ण पदक जीता था । महासंघ ने हालांकि दास की बजाय जाधव को चुना ।

भारतीय तीरंदाजी संघ के अधिकारी वीरेंद्र सचदेवा ने कहा ,‘‘ मौजूदा फॉर्म के आधार पर जाधव का चयन किया गया ।इसमें कोई रॉकेट विज्ञान नहीं है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ जाधव नयी प्रतिभा है और दीपिका के पास अनुभव है ।उम्मीद है कि दोनों साथ में अच्छा प्रदर्शन करेंगे ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\