खेल की खबरें | दीपक, निशांत विश्व चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय मुक्केबाज दीपक भोरिया (51 किलो) और निशांत देव (71 किलो) ने शानदार जीत दर्ज करके पुरूषों की विश्व चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

ताशकंद, नौ मई भारतीय मुक्केबाज दीपक भोरिया (51 किलो) और निशांत देव (71 किलो) ने शानदार जीत दर्ज करके पुरूषों की विश्व चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए दीपक ने चीन के झांग जियामाओ को 5 . 0 से हराया ।

वहीं निशांत ने पहले दौर में आरएससी (रैफरी द्वारा मुकाबला रोके जाने) के आधार पर फलस्तीन के फोकाहा निदाल को हराया । उनका दबदबा इतना था कि रिंग में दो मिनट से भी कम समय में उन्हें विजेता घोषित किया गया ।

उधर दीपक ने तोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और 2021 विश्व चैम्पियन कजाखस्तान के साकेन बिबोसिनोव को हराकर बड़ा उलटफेर किया ।

दीपक को विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता अमित पंघाल पर तरजीह देकर चुना गया था और उन्होंने निराश नहीं किया ।

सचिन सिवाच (54 किलो) और आकाश सांगवान (67 किलो) भी आज अपने प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेलेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान