खेल की खबरें | दीक्षा जर्मन मास्टर्स के दूसरे दौर के बाद शीर्ष 10 में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने यहां अमुंडी जर्मन मास्टर्स के दूसरे दौर में इवन पार 73 का कार्ड खेला जिससे वह शीर्ष 10 में बनी हुई हैं।

हैम्बर्ग (जर्मनी), 27 जून भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने यहां अमुंडी जर्मन मास्टर्स के दूसरे दौर में इवन पार 73 का कार्ड खेला जिससे वह शीर्ष 10 में बनी हुई हैं।

दीक्षा ने पहले दौर में 69 का कार्ड बनाया था और वह पहले दिन संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर थीं।

लेकिन 36 होल में चार अंडर के स्कोर से वह संयुक्त छठे स्थान पर पहुंच गई।

अन्य भारतीयों में वाणी कपूर दूसरे दौर में एक अंडर 72 के कार्ड से संयुक्त 24वें स्थान पर बनी हुई हैं।

अवनि प्रशांत संयुक्त 39वें और त्वेसा मलिक संयुक्त 52वें स्थान पर हैं। इन दोनों को दीक्षा और वाणी के साथ कट हासिल करने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

स्नेहा सिंह और अमनदीप द्राल संयुक्त 106वें, हिताशी बख्शी संयुक्त 114वें, नेहा त्रिपाठी संयुक्त 129वें और विधात्री उर्स संयुक्त रूप से 131वें स्थान पर बनी हुई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू