देश की खबरें | कश्मीर में तापमान में गिरावट, शनिवार से बारिश, बर्फबारी का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर घाटी में अधिकतर स्थानों पर शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 25 दिसंबर कश्मीर घाटी में अधिकतर स्थानों पर शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

मौसम विभाग ने शनिवार से अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 12 दिसंबर को बर्फबारी के बाद से समूचे कश्मीर में मौसम शुष्क बना हुआ है और तेज ठंड है। कई जगहों पर रात में तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे बना हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

अधिकारियों ने बताया कि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और काजीगुंड में शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकेरनाग में शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कश्मीर में वर्तमान में ‘चिल्लै-कलां’ चल रहा है जिसमें 40 दिनों तक भीषण ठंड की स्थिति रहती है। 21 दिसंबर से शुरू हुआ ‘चिल्लै-कलां’ 31 जनवरी को खत्म होगा। इसके बाद 20 दिन का ‘चिल्लै-खुर्द’ और फिर 10 दिन का ‘चिल्लै-बच्चा’ होगा।

अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान अधिकतर जगहों पर बर्फबारी अधिक होती है या इसकी संभावना बढ़ जाती है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार से अगले कुछ दिनों तक घाटी में हल्की बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है।

उन्होंने बताया कि इस महीने के अंत तक जबरदस्त बर्फबारी का अनुमान नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड