जरुरी जानकारी | कमजोर मांग से खाद्य तेलों की कीमतों में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मांग कमजोर होने के कारण दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को सोयाबीन तेल-तिलहन, सीपीओ, पामोलीन और बिनौला तेल कीमतों में गिरावट आई जबकि सस्ता होने के कारण मांग बढ़ने से सरसों तिलहन के भाव में सुधार आया। वहीं दूसरी ओर सरसों तेल सहित मूंगफली तेल-तिलहन के भाव अपरिवर्तित बने रहे।

नयी दिल्ली, तीन मई मांग कमजोर होने के कारण दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को सोयाबीन तेल-तिलहन, सीपीओ, पामोलीन और बिनौला तेल कीमतों में गिरावट आई जबकि सस्ता होने के कारण मांग बढ़ने से सरसों तिलहन के भाव में सुधार आया। वहीं दूसरी ओर सरसों तेल सहित मूंगफली तेल-तिलहन के भाव अपरिवर्तित बने रहे।

जानकार सूत्रों ने बताया कि शिकॉगो एक्सचेंज में आरंभिक गिरावट के बाद फिलहाल 2.5 प्रतिशत की तेजी है।

सूत्रों ने कहा कि ऊंचा भाव होने के कारण बाजार में खाद्य तेलों की मांग बेहद कमजोर है जिससे कारोबार में मंदी का रुख रहा। सबसे सस्ता होने की वजह से रिफाइंड बनाने के लिए सरसों तिलहन की मांग है जिससे इसकी कीमतों में सुधार देखने को मिला।

सूत्रों ने कहा कि सरसों की आवक सोमवार के लगभग पांच लाख बोरी से घटकर मंगलवार को लगभग 2.5 लाख बोरी रह गई। पामोलीन और सोयाबीन के मुकाबले सस्ता होने के कारण उसकी कमी को पूरा करने के लिए सरसों तेल का रिफाइंड प्रचुर मात्रा में बनाया जा रहे है।

उन्होंने कहा कि सहकारी संस्था हाफेड को बाजार भाव से सरसों खरीद कर इसका स्टॉक तैयार कर लेना चाहिये जो आड़े वक्त में देश के लिए मददगार साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि खाद्य तेलों की खपत के लिए भारी मात्रा में आयात पर निर्भरता देश की प्रगति की राह में रोड़ा है। हमें जल्द से जल्द तिलहन उत्पादन बढ़ाकर विदेशों पर निर्भरता को खत्म करना चाहिये।

मांग कमजोर रहने से सीपीओ, पामोलीन, बिनौला तेल कीमतों में भी गिरावट आई। जबकि मूंगफली तेल-तिलहन के भाव अपरिवर्तित बने रहे।

मंगलवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 7,815-7,865 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 7,160 - 7,295 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 16,550 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली सॉल्वेंट रिफाइंड तेल 2,735 - 2,925 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,465-2,545 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,505-2,615 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 17,000-18,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 17,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 16,950 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 15,500 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,100 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 17,000 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 15,700 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 7,050-7,150 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज 6,750- 6,850 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज