देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के मामलों में गिरावट, सामने आये 123 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के123 नए मामले सामने आए । पिछले दिन की तुलना में उसके मामलों में गिरावट देखने को मिली है। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।

पुडुचेरी, सात जुलाई पुडुचेरी में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के123 नए मामले सामने आए । पिछले दिन की तुलना में उसके मामलों में गिरावट देखने को मिली है। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।

इस केंद्र शासित प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस के 168 मामले मिले थे।

स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीरामुलु ने स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा कि पिछले 24 घंटे में मिले 123 मामलों में से 86 अकेले पुडुचेरी के हैं जबकि कराईकल के 28 और यणम के नौ मामले हैं।

पुडुचेरी में इन नए मामलों के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,67,214 हो गयी। फिलहाल इस केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के 663 मरीज उपचाराधीन हैं।

श्रीरामुलु ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 89 मरीज़ों ने संक्रमण को मात दी, जिसके साथ ही अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके मरीज़ों की संख्या 1,64,589 तक पहुंच गयी है।

उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में किसी मरीज़ की मौत नहीं होने से मृतकों की संख्या 1962 पर स्थिर रही।

श्रीरामुलु ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 5.22 प्रतिशत दर्ज की गयी, जबकि संक्रमणमुक्त होने की दर और मृत्यु दर क्रमश: 98.43 प्रतिशत और 1.17 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य विभाग अबतक कोविड-19 रोधी टीकों की 17,48,571 खुराक लगा चुका है जिनमें 9,72,496 पहली खुराक, 7,41,797 दूसरी खुराक एवं 34,278 बूस्टर खुराक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\