देश की खबरें | कर्नाटक में लॉकडाउन संबंधी पाबंदियों में और ढील देने पर शनिवार को होगा फैसला : येदियुरप्पा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए लागू की गयीं लॉकडाउन संबंधी पाबंदियों में और ढील दिए जाने का फैसला शनिवार को किया जाएगा। मौजूदा पाबंदियां 21 जून तक लागू रहेंगी।

बेंगलुरु, 18 जून कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए लागू की गयीं लॉकडाउन संबंधी पाबंदियों में और ढील दिए जाने का फैसला शनिवार को किया जाएगा। मौजूदा पाबंदियां 21 जून तक लागू रहेंगी।

येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ राज्य में कोविड-19 की स्थिति में सुधार हो रहा है। भविष्य में तीसरी लहर के आने की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन इसके बावजूद हमें पाबंदियों में कुछ ढील देनी होगी। इस संबंध में हम कल शाम एक बैठक करेंगे और फैसला लेंगे। ’’

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सरकार उन 11 जिलों में पाबंदियों में छूट देने की घोषणा कर सकती है जहां लॉकडाउन लागू है। इसके अलावा शेष 19 जिलों में लोगों के आने-जाने में छूट और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति 21 जून के बाद दी जाएगी।

सरकार ने पिछले सप्ताह 11 ऐसे जिलों में लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की थी जहां संक्रमण की दर अधिक है। इन जिलों में लोगों को सुबह छह बजे से 10 बजे तक आवश्यक सामानों को खरीदने की अनुमति होगी। जिन 11 जिलों में सख्त लॉकडाउन जारी है, वे हैं चिकमगलूर, शिवमोगा, दावणगेरे, मैसूर, चामराजनगर, हासन, दक्षिण कन्नड़, बेंगलुरु ग्रामीण, मांड्या, बेलागवी और कोडागु।

इस बीच, मुख्यमंत्री ने आज कुछ मंत्रियों तथा अधिकारियों के साथ राज्य में मानसून के मद्देनजर बाढ़ की स्थिति में उठाए जाने वाले एहतियाती उपायों पर चर्चा की। येदियुरप्पा ने कहा कि महाराष्ट्र के सिंचाई मंत्री शनिवार को उनसे मुलाकात करेंगे। दरअसल, महाराष्ट्र में भारी बारिश के दौरान बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण आम तौर पर कर्नाटक के सीमावर्ती जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\