देश की खबरें | महाकुंभ में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित

प्रयागराज (उप्र), 12 मार्च इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने हाल ही में संपन्न महाकुंभ के दौरान कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग करने वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।

इस जनहित याचिका में संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब करने की भी मांग की गई है।

मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली और न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र की खंडपीठ ने केशर सिंह और अन्य लोगों की ओर से दायर जनहित याचिका पर संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मंगलवार को फैसला सुरक्षित रख लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)