देश की खबरें | कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में अगले सप्ताह तक निर्णय होने की संभावना: सावदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में राज्य मंत्रिमंडल में विस्तार या फेरबदल के इंतजार के बीच उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने शुक्रवार को कहा कि आलाकमान के लगभग एक सप्ताह में अपना फैसला बताये जाने की संभावना है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 20 नवम्बर कर्नाटक में राज्य मंत्रिमंडल में विस्तार या फेरबदल के इंतजार के बीच उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने शुक्रवार को कहा कि आलाकमान के लगभग एक सप्ताह में अपना फैसला बताये जाने की संभावना है।

सावदी ने कलबुर्गी में पत्रकारों से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री (बी एस येदियुरप्पा) ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को यहां सभी संबंधित मामलों के बारे में अवगत कराया है। नड्डा जी ने मुख्यमंत्री को सूचित किया है कि वह प्रधानमंत्री और अमित शाह (केन्द्रीय गृह मंत्री) के साथ चर्चा करेंगे और फिर फैसला बताएंगे.. फैसला चार से छह दिनों में सामने आएगा।’’

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़ के दो मत्स्य कृषकों ने बढ़ाया राज्य का मान, 21 नवम्बर को दिल्ली में मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान.

मंत्री बनने के इच्छुक कुछ लोगों के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील से मुलाकात करने संबंधी एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘वे (विधायक) अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के साथ अपनी भावनाओं को जाहिर करने के लिए स्वतंत्र हैं।’’

उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी राय व्यक्त की है और मुख्यमंत्री और अध्यक्ष इस पर गौर करेंगे।

यह भी पढ़े | बीएमसी से भगवा ध्वज हटाने की बात करने वालों को मुंबई के लोग परास्त करेंगे: शिवसेना.

येदियुरप्पा ने कल दिल्ली में मंत्रिमंडल विस्तार पर नड्डा के साथ अपनी बैठक के बाद कहा था कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस मुद्दे पर अन्य नेताओं के साथ चर्चा करेंगे।

इस समय कैबिनेट में 27 सदस्य हैं और सात स्थान अभी रिक्त है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू