विदेश की खबरें | काले किशोर को गोली मारने वाले अधिकारी पर आरोप दाखिल नहीं करने का फैसला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. फीफ्थ सर्किट सॉलिसिटर बायरन जिप्सन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जोश रूफीन (17) पीछा किए जाने पर भागा था और फिर एक जगह रूक कर कोलंबिया के पुलिस अधिकारी विन डेविस पर बंदूक तान दी थी। इससे वह डेविस और अन्य लोगों के लिए खतरा बन गया था।

फीफ्थ सर्किट सॉलिसिटर बायरन जिप्सन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जोश रूफीन (17) पीछा किए जाने पर भागा था और फिर एक जगह रूक कर कोलंबिया के पुलिस अधिकारी विन डेविस पर बंदूक तान दी थी। इससे वह डेविस और अन्य लोगों के लिए खतरा बन गया था।

जिप्सन ने कहा कि डेविस के पास किशोर का पीछा करने का कारण था, क्योंकि वह कोविड-19 शटडाउन के आदेश के दौरान बाहर था और इलाके के एक नेता ने औसत अपराध दर से अधिक वाले इस क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की सूचना दी थी।

यह भी पढ़े | UAE और किर्गिस्तान में फंसे 300 से ज्यादा भारतीय नागरिक लौटे स्वदेश.

रूफीन के परिवार के वकील टॉड रदरफोर्ड का कहना है कि वह चाहेंगे कि अधिकारी पर आरोप तय किए जाएं। उन्होंने कैमरे के फूटेज देखे हैं और उन्हें उस वीडियो में कहीं भी यह नहीं लगा कि किशोर ने अधिकारी पर बंदूक तानी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने बस यह देखा कि किशोर पुलिस से दूर भाग रहा था। हमें जोश को गिरफ्तार करने, उसे पकड़ने का कोई कारण नजर नहीं आता।’’

यह भी पढ़े | इस्लामाबाद: राजनयिकों की संख्या कम करने के भारत के फैसले पर बौखलाया पाकिस्तान.

गौरतलब है कि आठ अप्रैल की यह घटना मिनियापोलिस पुलिस के एक अधिकारी द्वारा काले व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद से कोलंबिया में नस्ली अन्याय पर विरोध का केन्द्र बन गई थी।

जिप्सन खुद भी एक काले व्यक्ति हैं और उन्होंने संवाददाता सम्मेलन की शुरुआत श्वेत पुलिस अधिकारियों और समाज द्वारा आम तौर पर काले व्यक्तियों पर किए जा रहे अन्यायों पर बात करते हुए ही की थी।

एपी निहारिका शाहिद

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\