Pakistan: अपनी जान पर खतरे के बावजूद लांग मार्च को संबोधित करने के लिए अडिग हूं- इमरान खान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि अपनी जान पर खतरे के बावजूद वह शनिवार को उनकी पार्टी द्वारा पूर्व निर्धारित विशाल रैली को संबोधित करने रावलपिंडी जाने के लिए अडिग हैं.

इमरान खान (Photo Credits ANI)

लाहौर, 26 नवंबर : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने कहा है कि अपनी जान पर खतरे के बावजूद वह शनिवार को उनकी पार्टी द्वारा पूर्व निर्धारित विशाल रैली को संबोधित करने रावलपिंडी जाने के लिए अडिग हैं. उन्होंने यह कहते हुए लोगों से इस रैली में रावलपिंडी पहुंचने का आह्वान किया कि यह देश के लिए ‘‘निर्णायक वक्त’’ है. खान रावलपिंडी में अपने समर्थकों को संबोधित करने वाले हैं. उन्होंने कहा है कि नए आम चुनाव की मांग को लेकर उनकी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) का यह प्रदर्शन ‘‘पूरी तरह शांतिपूर्ण’’ होगा.

गत तीन नवंबर को खान पर जानलेवा हमला हुआ था और उन्हें गोली लगी थी. वह फिलहाल स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं. डॉन अखबार के अनुसार, खान (70) ने शुक्रवार को कहा कि घायल होने के बावजूद वह देश की खातिर रावलपिंडी जाने के लिए अडिग हैं. जियो न्यूज चैनल के अनुसार खान ने कहा, ‘‘कल (मैं) रावलपिंडी जा रहा हूं क्योंकि यह देश के लिए निर्णायक वक्त है. हम एक ऐसा देश बनना चाहते हैं जिसके सपने कायदे आजम और अल्लामा इकबाल ने देखे थे.’’ यह भी पढ़ें : Imran Khan Sold a Gold Medal Received From India: पाक मंत्री का दावा- इमरान ने भारत से मिला एक गोल्ड मेडल बेचा

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके ऊपर अब भी खतरा है लेकिन वह एहतियात बरतेंगे. पीटीआई की पंजाब इकाई ने लांग मार्च की अपनी तैयारी पूरी कर ली है और उसने योजना बनाई है कि रावलपिंडी की ओर अलग-अलग दो काफिले कूच करेंगे. इस बीच, गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह ने शुक्रवार को कहा कि रैली की कोई तुक नहीं है और खान को इसमें शामिल नहीं होना चाहिए क्योंकि उनकी जान को खतरा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड