देश की खबरें | कर्ज में डूबे रीयल एस्टेट व्यवसायी ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजधानी लखनऊ के एक रीयल एस्टेट व्यवसायी ने आर्थिक परेशानियों के कारण सुरक्षा गार्ड की बंदूक से कथित रूप से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

लखनऊ, 10 जुलाई राजधानी लखनऊ के एक रीयल एस्टेट व्यवसायी ने आर्थिक परेशानियों के कारण सुरक्षा गार्ड की बंदूक से कथित रूप से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की पहचान शाहजेब शकील (38) के तौर पर हुई है। उसने आत्महत्या करने से पहले सोशल मीडिया पर ‘लाइव’ आकर अपनी आर्थिक परेशानियों के बारे में बात की और बाद में उस वीडियो को पोस्ट किया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उस वीडियो में शकील ने कहा कि वह अपनी बेटी के लिए दवा तक खरीदने में असमर्थ है।

अपर पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह ने कहा, “यह घटना बुधवार को गुडंबा थाना क्षेत्र में घटी। मृतक ने यह कदम उठाने से पहले एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उसने कहा कि उस पर भारी वित्तीय दबाव है।”

उन्होंने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है और प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि शकील कई वर्षों से गंभीर वित्तीय दबाव में था और उस पर करोड़ों रुपये का कर्ज हो गया था।

पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\