भारत में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 4,167 हुई

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी कोरोना वायरस के 80,722 मरीजों का इलाज जारी है, जबकि 60,490 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और एक देश छोड़कर चला गया है।

जियो

नयी दिल्ली, 26 मई भारत में सोमवार सुबह आठ बजे से कोविड-19 से 146 और लोगों के जान गंवाने के साथ ही देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 4,167 हो गई है। वहीं 6,535 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,45,380 हो गए।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी कोरोना वायरस के 80,722 मरीजों का इलाज जारी है, जबकि 60,490 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और एक देश छोड़कर चला गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ देश में अभी तक करीब 41.61 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।’’

कुल पुष्ट मामलों में विदेशी भी शामिल हैं।

मंत्रालय के अनुसार सोमवार सुबह से जिन 146 लोगों की जान गई, उनमें महाराष्ट्र के 60 , गुजरात के 30, दिल्ली के 15, मध्य प्रदेश के 10, तमिलनाडु के सात, पश्चिम बंगाल के छह, उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान के चार-चार, तेलंगाना के तीन, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर तथा कर्नाटक के दो-दो और केरल का एक व्यक्ति शामिल है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कुल 4,167 मृतकों में से सबसे अधिक 1,695 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई। इसके बाद 888 गुजरात में, मध्य प्रदेश में 300, पश्चिम बंगाल में 278, दिल्ली में 276, राजस्थान में 167, उत्तर प्रदेश में 165, तमिलनाडु में 118 और आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना में 56-56 लोगों की जान गई है।

कर्नाटक में 44, पंजाब में 40, जम्मू-कश्मीर में 23, हरियाणा में 16 जबकि बिहार में 13 और ओडिशा में सात लोगों ने जान गंवाई है।

केरल और हिमाचल प्रदेश में पांच-पांच, झारखंड और असम में अब तक चार-चार लोगों की मौत हुई है।

चंडीगढ़ और उत्तराखंड में कोविड-19 से तीन-तीन लोगों की जबकि मेघालय में अब तक एक व्यक्ति की मौत हुई है।

मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 के सबसे अधिक 52,667 मामले महाराष्ट्र में, फिर 17,082 तमिलनाडु में, 14,460 गुजरात में, 14,053 दिल्ली में, 7,300 राजस्थान में, 6859 मध्य प्रदेश में और 6,532 उत्तर प्रदेश में सामने आए हैं।

इसके बाद पश्चिम बंगाल में 3,816, आंध्र प्रदेश में 3,110, बिहार में 2,730, कर्नाटक में 2,182, पंजाब में 2060, तेलंगाना में 1920, जम्मू-कश्मीर में 1668 और ओडिशा में 1438 मामले हैं।

आकंड़ों के अनुसार हरियाणा में 1184, केरल में 896, असम में 526, झारखंड में 377, उत्तराखंड में 349, छत्तीसगढ़ में 291, चंडीगढ़ में 238, हिमाचल प्रदेश में 223, त्रिपुरा में 194, गोवा में 67, लद्दाख में 52, पुडुचेरी में 41, मणिपुर में 39, अंडमान और निकोबार में 33, मेघालय में 14, नगालैंड में तीन, दादर व नागर हवेली में दो मामले हैं। वहीं मिजोरम और सिक्किम में अभी तक एक-एक मामला सामने आया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी