Cyclone 'Yagi: वियतनाम में चक्रवात ‘यागी’ से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 233 हुई
वियतनाम में चक्रवात 'यागी' के कारण आई बाढ़ तथा भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों से और शव बरामद होने के बाद मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 233 हो गई. देश की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी.
हनोई, 13 सितंबर : वियतनाम में चक्रवात 'यागी' के कारण आई बाढ़ तथा भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों से और शव बरामद होने के बाद मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 233 हो गई. देश की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी.
वियतनाम के सरकारी प्रसारक ‘वीटीवी’ ने बताया कि उत्तरी लाओ काई प्रांत में मंगलवार को पहाड़ से बहते बाढ़ के पानी से लैंग नू गांव तबाह हो गया था और यहां रह रहे कई लोग बह गए थे, जिसके बाद बचवाकर्मियों ने यहां से 48 शव बरामद किए. यह भी पढ़ें : उत्तर कोरिया ने देश में यूरेनियम संवर्धन केन्द्र होने का खुलासा किया
वियतनाम में अब भी 103 लोग लापता हैं तथा 800 से अधिक घायल हुए हैं. तूफान ‘यागी’ दशकों में वियतनाम में आने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान है. यह शनिवार को 149 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से तट से टकराया था.
संबंधित खबरें
Year Ender 2025: कहीं मंदिर के शिखर पर चीलों ने डाला डेरा तो कहीं नजर आया सफेद उल्लू, 2025 में चर्चा में रहे ये धार्मिक स्थल
इंडोनेशिया में कुदरत का कहर, बाढ़ के बाद ताश के पत्तों की तरह ढह गई पक्की सड़क, वीडियो देख सहम जाएंगे आप
Vietnam Food Poisoning: वियतनाम में सैंडविच खाकर बीमार पड़े 162 लोग, अधिकारियों ने शुरू की जांच
Vietnam Flood: वियतनाम में कुदरत का कहर जारी, भारी बारिश और बाढ़ में 35 की मौत और पांच लापता
\