देश की खबरें | पंजाब के संगरूर में नकली शराब पीने से मरने वालों की संख्या हुई 14, दो और गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के संगरूर जिले में नकली शराब के संदिग्ध सेवन से बीमार पड़े छह लोगों के दम तोड़ देने के बाद इस घटना में मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 14 हो गयी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 22 मार्च पंजाब के संगरूर जिले में नकली शराब के संदिग्ध सेवन से बीमार पड़े छह लोगों के दम तोड़ देने के बाद इस घटना में मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 14 हो गयी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि उसने और दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिससे इस मामले में अबतक कुल छह लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं।

उससे पहले बृहस्पतिवार को पुलिस ने इथेनॉल एवं कच्चा माल बरामद किया जिनका इस्तेमाल अल्कोहल बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा था।

पुलिस उपमहानिरीक्षक हरचरण सिंह भुल्लर ने शुक्रवार को कहा,‘‘इस घटना में अबतक 14 लोगों की जान चली गयी है। हमने इस मामले में दो नयी गिरफ्तारियां की हैं। जांच चल रही है तथा अपराधी बख्शे नहीं जायेंगे।’’

पुलिस ने पहले कहा था कि नकली शराब की बिक्री लोकसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने की कोशिश का हिस्सा हो सकती है।

बुधवार को कथित रूप से नकली शराब पीने के बाद पांच लोगों को मौत हो गयी थी जबकि कुछ को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन, तीन और लोगों ने पटियाला के राजिंद्र अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

बृहस्पतिवार देर रात को दो और लोगों की मौत हो गयी जबकि आज सुबह चार अन्य ने दम तोड़ दिया। इस तरह इस घटना में अबतक 14 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\