कोविड-19 से मृत्यु दर तीन फीसदी और स्वस्थ होने की दर 20 फीसदी से ज्यादा है: हर्ष वर्धन

उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए राज्यों की तारीफ की।

जमात

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने शुक्रवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु दर तीन फीसदी है और इससे स्वस्थ होने वालों की दर 20 फीसदी से ज्यादा है।

उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए राज्यों की तारीफ की।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्य और केंद्रशासित क्षेत्रों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक में वर्धन ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में उनकी भूमिका की प्रशंसा की। यह बैठक देश में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई और कदमों की समीक्षा के लिए थी।

त्वरित एंटीबॉडी जांच के मामले पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस पर पूरा भरोसा नहीं किया जा सकता है और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसकी सत्यता पर टिप्पणी नहीं की है। वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद भी इसकी क्षमता की जांच कर रहा है और इस संबंध में जल्द ही दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि देश में कोरोना वायरस से मृत्यु दर तीन फीसदी और स्वस्थ होने की दर 20 फीसदी से ज्यादा है।

उन्होंने राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों से अपील की कि वह मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए मलेरिया, डेंगू और टीबी जैसी बीमारियों को नजरअंदाज न करें। वहीं उन्होंने लोगों से आरोग्य-सेतु एप डाउनलोड करने की अपील की। यह एप कोरोना वायरस के खतरे को बताता है।

उन्होंने इस दौरान उत्तर प्रदेश में बंद के नियम प्रभावी रूप से लागू होने का उदाहरण देते हुए अन्य राज्यों से भी इसे अपनाने की सलाह दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\