विदेश की खबरें | अलबामा में महिला की हत्या के दोषी को नाइट्रोजन गैस से दिया गया मृत्युदंड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एटमोर (अलबामा), 11 जून (एपी) अमेरिका के अलबामा में एक महिला को पीट पीट कर मार डालने के जुर्म में दोषी ठहराए गए व्यक्ति को मंगलवार शाम नाइट्रोजन गैस के जरिए मृत्युदंड दिया गया। यह अमेरिका में नाइट्रोजन गैस से मौत की सजा का छठा मामला है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

एटमोर (अलबामा), 11 जून (एपी) अमेरिका के अलबामा में एक महिला को पीट पीट कर मार डालने के जुर्म में दोषी ठहराए गए व्यक्ति को मंगलवार शाम नाइट्रोजन गैस के जरिए मृत्युदंड दिया गया। यह अमेरिका में नाइट्रोजन गैस से मौत की सजा का छठा मामला है।

अधिकारियों ने बताया कि ग्रेगरी हंट नामक व्यक्ति को शाम छह बजकर 26 मिनट पर साउथ अलबामा की जेल में मृत घोषित कर दिया गया।

ग्रेगरी हंट को कैरेन लेन नामक 32 वर्षीय महिला की हत्या के लिए मृत्युदंड की सजा सुनाई गई थी। कैरेन लेन की दो अगस्त 1988 को हत्या कर दी गई थी। वह वॉकर काउंटी में कॉर्डोवा अपार्टमेंट में एक अन्य महिला के साथ रहती थी।

हंट और कैरेन लगभग एक महीने तक रिश्ते में थे। अभियोजन पक्ष के अनुसार, हंट गुस्से में लेन के अपार्टमेंट में घुसा, उसका यौन उत्पीड़न किया और बुरी तरह पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी।

पिछले साल, अलबामा नाइट्रोजन गैस से मौत की सजा देने वाला पहला राज्य बन गया। इस विधि का इस्तेमाल अब तक छह मामलों में किया जा चुका है - पांच अलबामा में और एक लुइसियाना में।

हंट ने मौत की सजा के लिए घातक इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक कुर्सी जैसे अन्य विकल्पों के बजाय नाइट्रोजन गैस को चुना।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी