देश की खबरें | वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मनीष शंकर शर्मा का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक (रेल) मनीष शंकर शर्मा का निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

भोपाल, 17 मार्च मध्य प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक (रेल) मनीष शंकर शर्मा का निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वह 58 वर्ष के थे।

सूत्रों ने बताया कि मध्य प्रदेश कैडर के 1992 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी मनीष शर्मा नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली गए थे, जहां रविवार देर रात अचानक हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।

शर्मा ने संयुक्त राष्ट्र में, केंद्र में और मध्य प्रदेश में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दीं।

उनके पिता कृपा शंकर शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव रह चुके हैं।

मनीष शंकर शर्मा ने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से 'इंटरनेशनल अफेयर्स और पब्लिक पॉलिसी' में एमए की डिग्री प्राप्त की थी।

सूत्रों ने बताया कि सरकारी सेवा में 25 वर्षों के विविध अनुभव के साथ, उन्होंने चार महाद्वीपों में अपनी सेवाएं दीं।

उन्होंने बताया कि अमेरिका के सैन डिएगो शहर के मेयर ने भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को मान्यता देते हुए 20 जुलाई 2015 को आधिकारिक रूप से 'मनीष एस. शर्मा दिवस' घोषित किया था।

दिवंगत आईपीएस अधिकारी के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड