देश की खबरें | दुष्‍कर्म पीड़िता की मौत, पुलिस ने बीमारी से मौत का दावा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में एक माह पूर्व कथित तौर पर दुष्‍कर्म की शिकार हुई एक अधेड़ महिला की बुधवार को मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि महिला की मौत बीमारी से हुई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बांदा, 29 अक्‍टूबर बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में एक माह पूर्व कथित तौर पर दुष्‍कर्म की शिकार हुई एक अधेड़ महिला की बुधवार को मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि महिला की मौत बीमारी से हुई है।

बदौसा थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह गौर ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘थाना क्षेत्र के एक गांव में 21 सितंबर को दुष्‍कर्म की शिकार हुई 55 साल की महिला की बुधवार को उसके घर में मौत हो गई। महिला यकृत की बीमारी से पीड़ित थी।’’

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: गन्ने के खेत में मिला नवजात शिशु, पिछले दो महीने में जिले की यह चौथी घटना दर्ज.

उन्होंने बताया कि,‘‘महिला शौच के लिए खेतों की तरफ गई थी, वापस लौटते समय उसके रिश्ते के भतीजे प्रमोद यादव (35) ने बहाने से उसे अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्‍कर्म किया था।’’

उन्होंने बताया, ‘‘इस सिलसिले में प्रमोद के खिलाफ दो अक्टूबर को धारा 376(बलात्‍कार) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा जा चुका है।’’

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: पूर्वांचल के विकास की सबसे बड़ी मुहिम चलाने की तैयारी में योगी सरकार, विधायकों और अफसरों को एक मंच पर लाने की तैयारी जुटी प्रशासन.

सिंह ने बताया कि महिला पहले से ही यकृत की बीमारी से पीड़ित थी और चित्रकूट जिले के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।

उन्होंने बताया कि महिला के बेटे ने दुष्‍कर्म के बाद तबियत खराब होने और बाद में मौत होने की शिकायत की है, जिसकी जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सं आनन्‍द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड