देश की खबरें | पांच और मरीजों की मौत के साथ उप्र में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 182 तक पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार देर शाम जारी बुलेटिन के अनुसार मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ, गोरखपुर और मुजफफरनगर में कोरोना वायरस से संक्रमित एक एक व्यति की मौत हो गयी।

जियो

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार देर शाम जारी बुलेटिन के अनुसार मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ, गोरखपुर और मुजफफरनगर में कोरोना वायरस से संक्रमित एक एक व्यति की मौत हो गयी।

इससे पहले स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने यहां बताया कि पूरे प्रदेश में पृथक-वास वार्ड में 2895 मरीजों और 9,558 लोगों को पृथक-वास केंद्र में रखा गया है। प्रदेश की 30 प्रयोगशालाओं में अब तक 2,36,601 लोगों के नमूनों की जांच की गयी है। इनमें से 2,29,778 लोगों की रिपोर्ट नकारात्मक रही है।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट: सुप्रीम कोर्ट ने एयर इंडिया को बीच की सीटों के साथ उड़ान भरने वाले आदेश में संशोधन से किया इनकार.

प्रमुख सचिव ने बताया कि अब तक प्रदेश के 12396 इलाकों में निगरानी का काम किया गया है। इसके अलावा 73 लाख 61 हजार 323 घरों का सर्वेक्षण किया गया। इनमें तीन करोड़ 69 लाख 87 हजार 490 लोगों की निगरानी की गयी है।

उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रवासी मजदूरों की लगातार निगरानी की जा रही है। अब तक उनके द्वारा 9 लाख 60 हजार 933 प्रवासी कामगारों का पता लगाया गया जिनमें से 945 में कोई न कोई लक्षण मिले हैं।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें, मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,897 हुई.

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बहुत बड़ी संख्या में प्रवासी कामगार लौटे हैं। कोरोना के लक्षणों से रहित लोगों को 21 दिनों तक घर में अलग रखा गया है। ग्राम निगरानी और मुहल्ला निगरानी समितियों से आग्रह किया गया है कि वे ऐसे लोगों का घरों में ही रहना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि घर में अलग रह रहे सभी लोगों से अनुरोध है कि वे अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों, बुजुर्गों, बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं से दूरी बनाये रखें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड