देश की खबरें | भाजपा नेता की मौत : प. बंगाल सीआईडी ने ‘सुसाइड नोट’ में बताए गए व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल सीआईडी ने भाजपा नेता दीबेंद्र नाथ रॉय की मौत के मामले में बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

कोलकाता, 15 जुलाई पश्चिम बंगाल सीआईडी ने भाजपा नेता दीबेंद्र नाथ रॉय की मौत के मामले में बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

रॉय दो दिन पहले उत्तरी दिनाजपुर जिले में अपने घर के पास फंदे से लटके मिले थे।

यह भी पढ़े | Maharashtra HSC Board Exam Results 2020: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल 1 बजे होगा जारी, mahahsscboard.in पर चेक करें नतीजे.

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि मामले में निलय सिन्हा नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिसका नाम हेमताबाद से विधायक रॉय के कथित सुसाइड नोट में था।

अधिकारी ने कहा कि सिन्हा को पुलिस ने मंगलवार को माल्दा के इंग्लिश बाजार क्षेत्र से पकड़ा। बाद में उसे सीआईडी को सौंप दिया गया। एजेंसी ने बुधवार को उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी ने कहा- जिसे पार्टी छोड़कर जाना है वह जा सकता है, बयान पर अब रणदीप सुरजेवाला ने दी सफाई.

रायगंज अदालत ने उसे 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

सीआईडी महबूद अली नाम के व्यक्ति की भी तलाश कर रही है क्योंकि उसका नाम भी विधायक की कमीज की जेब से कथित सुसाइड नोट में था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम सिन्हा से पूछताछ कर रहे हैं। हमारे पुलिसकर्मी दूसरे व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं और उम्मीद है कि हम उसे जल्द पकड़ लेंगे।’’

रॉय सोमवार को हेमताबाद स्थित अपने आवास के पास फंदे से लटके पाए गए थे। उनके परिजनों तथा भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि यह ‘‘तृणमूल कांग्रेस द्वारा की गई निर्मम हत्या है।’’

सत्तारूढ़ पार्टी ने आरोपों से इनकार किया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह आत्महत्या का संदिग्ध मामला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\