देश की खबरें | मुंबई में नाले में फंसी बच्ची को बचाने का प्रयास कर रहे व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के पूर्वी उपनगर में नाले से एक बच्ची को बचाने के दौरान 28 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 19 मई मुंबई के पूर्वी उपनगर में नाले से एक बच्ची को बचाने के दौरान 28 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर घाटकोपर के रमाबाई नगर इलाके में हुई।

उन्होंने बताया कि आठ वर्षीय बच्ची एक गेंद निकालने के लिए नाले में उतरी और उसमें फंस गई। उसे बचाने के लिए दिहाड़ी मजदूर शहजाद शेख नाले में कूद पड़ा।

अधिकारी ने बताया कि शेख ने बच्ची को पकड़ लिया और उसे दूसरे व्यक्ति को सौंप दिया, लेकिन वह गाद और कचरे में फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि पुलिस और दमकल विभाग की मदद से व्यक्ति को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस घटना के संबंध में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\