देश की खबरें | दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में फांसी से लटकता हुआ मिला व्यक्ति का शव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में सहायकों के लिए बने आवास में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 जुलाई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में सहायकों के लिए बने आवास में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि मृतक की पहचान प्रकाश सिंह के तौर पर हुई है।

यह भी पढ़े | जम्मू- कश्मीर में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.5 मापी गई: 20 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस के अनुसार, उन्हें 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में हुई इस घटना की सूचना रविवार को मिली।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक के भाई ने बताया कि प्रकाश ने शुक्रवार शाम से ही खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया था और उसके फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहा था।

यह भी पढ़े | शिवसेना विधायक की मांग, सीएम उद्धव ठाकरे को राम मंदिर भूमि पूजन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाए.

उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची को उसने प्रकाश को फांसी से लटका हुआ देखा।

पुलिस ने बताया कि शव को राम मनोहर लोहिया अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।

उन्होंने बताया कि मौके से मिले सुइसाइड नोट से पता चलता है कि वैवाहिक जीवन में आ रही दिक्कतों के कारण वह डिप्रेशन में था।

प्राथमिक जांच के अनुसार, उसे शराब पीने की आदत थी और पत्नी बच्चों के अलग रहने के कारण वह डिप्रेशन में था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\