देश की खबरें | बाराबंकी में बुजुर्ग दंपति का शव मिला, हत्या का अंदेशा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के शव बुरी तरह सड़ चुके थे और उनके सिर पर चोट के निशान हैं।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के शव बुरी तरह सड़ चुके थे और उनके सिर पर चोट के निशान हैं।

एसपी ने बताया कि बदायूं जिले के मूल निवासी माजिद हुसैन वारसी (65) गद्दों का व्यापार करते थे तथा बीते कुछ साल से प्रॉपर्टी का कारोबार भी करने लगे थे।

उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले माजिद हुसैन ने देवा में मकान खरीदा था और पिछले सात-आठ महीने से पत्नी मुसर्रत जहां (62) के साथ यहां रहने लगे।

सिंह ने बताया कि शनिवार को वारसी के दामाद सगीर ने अलीगढ़ से देवा कोतवाली पुलिस को फोन कर बताया कि पिछले चार पांच दिनों से ससुर और सास मुसर्रत जहां से बात नहीं हो पा रही है जिसके बाद पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और आसपास पूछताछ की।

अधिकारी के मुताबिक, इस दौरान पड़ोसियों ने बताया कि मकान से बदबू आ रही है।

एसपी ने बताया कि पुलिसकर्मी मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो घर में सीढ़ियों के पास जमीन पर वारसी का शव पड़ा मिला तथा कमरे में इनकी पत्नी मुसर्रत जहां भी मृत मिली।

सिंह ने बताया कि दोनों के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं तथा शव कई दिन पुराने थे और सड़ने के कारण उनमें कीड़े तक पड़ गए थे।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

एसपी ने अंदेशा जाहिर किया कि इस घटना को अंजाम दोने में किसी करीबी का हाथ हो सकता है।

शहर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) जगत कनौजिया ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।

उन्होंने कहा कि यह देखने के लिए मकान में तलाशी ली जा रही है कि कहीं लूटपाट की वजह से इस घटना को अंजाम तो नहीं दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\