देश की खबरें | बरेली में पेड़ से लटका मिला पांचवीं के छात्र का शव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बारादरी थाना क्षेत्र के डोहरा में नकटिया नदी के किनारे कक्षा पांच के एक छात्र का शव शुक्रवार सुबह पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बरेली, नौ दिसंबर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बारादरी थाना क्षेत्र के डोहरा में नकटिया नदी के किनारे कक्षा पांच के एक छात्र का शव शुक्रवार सुबह पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मृतक छात्र एक दिन पहले लापता हो गया था और घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भाटी के मुताबिक, प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाला दस वर्षीय दिव्यांशु अपनी दादी तारावती और दादा राजेश के साथ रहता था। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को छात्र के दादा राजेश अपने गांव गए हुए थे और घर में दादी तारावती और पोता दिव्यांशु अकेले थे।

भाटी के अनुसार, शाम को घर के बाहर खेलते समय दिव्यांशु अचानक गायब हो गया और काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह नकटिया नदी के पास शौच के लिए गए लोगों ने दिव्यांशु का शव पेड़ से लटकता हुआ देखा।

भाटी के मुताबिक, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि परिजनों ने दिव्यांशु के अपहरण और हत्या की आशंका जताई है।

भाटी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट