देश की खबरें | पूरी तरह से भारत में विकसित न्यूमोनिया के पहले टीका को डीसीजीआई की मंजूरी मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि पूरी तरह से देश में विकसित न्यूमोनिया के पहले टीके को भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से मंजूरी मिल गयी है।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि पूरी तरह से देश में विकसित न्यूमोनिया के पहले टीके को भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से मंजूरी मिल गयी है।

टीके के लिए विशेष विशेषज्ञ समिति (एसईसी) की मदद से डीसीजीआई ने पुणे की कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा सौंपे गए क्लिनिकल ट्रायल के पहले, दूसरे और तीसरे चरण के आंकड़ों की समीक्षा की और ‘न्यूमोकोकल पॉलीस्काराइड कॉजुगेट टीके’ को बाजार में उतारने की अनुमति दे दी।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और12वीं की परीक्षा में पास होने वाले स्टूडेंट्स को बधाई और शुभकामनाएं दी: 15 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यह टीका इंजेक्शन की मदद से लगेगा।

मंत्रालय ने बताया कि इस टीके का उपयोग न्यूमोनिया से बचाव के लिए बड़े पैमाने पर किया जाएगा।

यह भी पढ़े | हैदराबाद: उस्मानिया जनरल अस्पताल में भारी बारिश की वजह से भरा पानी, मरीज परेशान.

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने डीसीजीआई से टीके के पहले, दूसरे और तीसरे चरण का क्लिनिकल ट्रायल भारत में करने की मंजूरी ली। इसका ट्रायल गाम्बिया में भी हुआ है।

इसके बाद कंपनी ने टीका बनाकर उसे बेचने की अनुमति मांगी थी।

मंत्रालय ने बताया कि विशेष विशेषज्ञ समिति ने टीके के उत्पादन और बिक्री की अनुमति देने की सलाह दी। इसके आधार पर 14 जुलाई को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को इसकी अनुमति दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\