खेल की खबरें | डेविस कप : रूने ने युकी को हराया, पहले दिन डेनमार्क से 0-1 से पिछड़ा भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के युकी भांबरी के लिये दुनिया के नंबर नौ खिलाड़ी होल्गर रूने की चुनौती का सामना करना मुश्किल था और शुक्रवार को यहां डेविस कप विश्व ग्रुप एक प्ले-ऑफ मुकाबले में डेनमार्क के शीर्ष एकल खिलाड़ी ने सीधे सेटों में जीत दर्ज कर मेजबान देश को 1-0 से आगे कर दिया।

हिलरोड (डेनमार्क), तीन फरवरी भारत के युकी भांबरी के लिये दुनिया के नंबर नौ खिलाड़ी होल्गर रूने की चुनौती का सामना करना मुश्किल था और शुक्रवार को यहां डेविस कप विश्व ग्रुप एक प्ले-ऑफ मुकाबले में डेनमार्क के शीर्ष एकल खिलाड़ी ने सीधे सेटों में जीत दर्ज कर मेजबान देश को 1-0 से आगे कर दिया।

युकी को रूने को हराने के लिये विशेष प्रयास की जरूरत थी लेकिन वह शुरूआती एकल मुकाबले में 58 मिनट में 2-6, 2-6 से हार गये।

उन्नीस साल के रूने ने प्रत्येक सेट में दो बार युकी की सर्विस तोड़ी। रूने ने सात में से चार ब्रेक प्वाइंट को अंक में तब्दील किया जबकि भारतीय खिलाड़ी को अपने प्रतिद्वंद्वी को ब्रेक करने का एक भी मौका नहीं मिला।

रूने ने बेहतरीन खेल दिखाया जबकि युकी अपनी पहली सर्विस पर जूझते दिखे और एक तरफा मुकाबले में चार बार डबल फॉल्ट कर बैठे जो इंडोर हार्ड कोर्ट पर खेला गया।

युकी एटीपी टूर पर एकल छोड़ चुके हैं।

भारत के नंबर एक खिलाड़ी सुमित नागल को अपनी टीम को दौड़ में बनाये रखने के लिये दूसरे एकल में ऑगस्ट होल्मग्रेन के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी।

अगर भारत यह मुकाबला हार जाता है तो वह विश्व ग्रप दो में रेलीगेट हो जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के पत्रकार रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ